फीचर्ड

रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

शानदार अंकों से बढ़ाया मान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों एवं गुरुजनों का नाम गौरवान्वित किया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।हाईस्कूल वर्ग में छात्रा प्राची मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं आयशा बानो ने 90.67 प्रतिशत, दिलशान बानो ने 89.34 प्रतिशत, नेहा तिवारी ने 89 प्रतिशत तथा चंद्र प्रकाश शुक्ला ने 85.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
 
इंटरमीडिएट वर्ग में छवि शुक्ला ने 83.6 प्रतिशत, शांभवी गुप्ता ने 83.2 प्रतिशत, वंदना ने 82 प्रतिशत, सेजल तिवारी ने 81.6 प्रतिशत तथा अंशुमान ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यालय के प्रबंधक पंडित राम उंजेरे शुक्ला ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह संयुक्त परिणाम है।विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और सभी सफल विद्यार्थियों के सम्मान की तैयारी की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार