फीचर्ड
राजनीति
सिलापथार के दो युवकों ने बॉडीबिल्डिंग में चमके राष्ट्रीय स्तर पर
सिलापथार के स्वर्गीय शंकर यादव के पुत्र संतोष यादव ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
असम धेमाजी। भारतीय बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन (आईबीएफआईएफ) ने गत 13 अप्रैल में बिहार के बुद्धगया में आयोजित मिस्टर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में सिलापथार के दो युवाओं संतोष यादव और मानक डेका ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। सिलापथार के स्वर्गीय शंकर यादव के पुत्र संतोष यादव ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
वही सिलापथार बाम गांव के ज्योतिष डेका के पुत्र मानक डेका ने इसी प्रतियोगिता के पुरुषों के 85 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सक्षम हुए। सिलापथार के दो युवकों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीत हासिल के खबर से इलाके में खुशी के माहौल है। दोनों युवा अपनी उपलब्धियों से उत्साहित हैं और आने वाले दिनों में इंटरनेशनल लेवल के कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए खुद को तैयार में लगे हुए हैं।
Dhemaji Assam News Silapathar bodybuilding news सिलापथार बॉडीबिल्डिंग सफलता धेमाजी असम समाचार national bodybuilding championship India IBFF India competition Indian Body Building and Fitness Federation event Bodh Gaya bodybuilding event Santosh Yadav gold medal Santosh Yadav achievement Manak Deka bronze medal Manak Deka success fitness competition India youth achievement Assam


Comments