कचहरी परिसर में हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत, हादसा या आत्महत्या
पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं
कानपुर। आज यहां कचहरी परिसर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक अधिवक्ता तीसरी मंजिल से गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 23.04.26 को कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता नाम प्रियांशू द्वारा 5वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली गयी है, पुलिस बल एवं अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं, सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये हैं। मृतक के सुसाइड नोट एवं वाट्सऐप स्टेटस का गहन अवलोकन किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट दो पेज का है जिसका अवलोकन किया जा रहा है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, प्रेस से साझा किए जाएंगे।
uttar pradesh news Kanpur Police Action breaking news Kanpur police investigation Kanpur Law and Order Kanpur Hindi news SEO tags Kanpur court incident कानपुर कचहरी हादसा advocate death Kanpur अधिवक्ता की मौत court premises accident suspected suicide Kanpur Priyanshu advocate case Satyajit Gupta statement CCTV footage check case suicide note investigation WhatsApp status case local crime news UP court परिसर घटना postmortem process India crime investigation update latest Kanpur news incident report Kanpur


Comments