नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Architectures, VLSI and Embedded Systems पर एक महत्वपूर्ण एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया तथा अंत में इं. कल्पना मौर्य द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा दिनांक 21/04/2026 को “WAVES-2026” विषय पर Wireless Architectures, VLSI and Embedded Systems पर एक महत्वपूर्ण एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन इंजीनियर्स भवन, आई.ई.आई., रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात तकनीकी विशेषज्ञ प्रो. सतेंद्र पाल सिंह (Dean, Faculty of Engineering & Technology, University of Lucknow) ने सहभागिता की।
अपने उद्बोधन में उन्होंने वायरलेस आर्किटेक्चर, वीएलएसआई (VLSI) एवं एम्बेडेड सिस्टम्स के महत्व, उनके वर्तमान अनुप्रयोगों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक डिजिटल युग में ये तकनीकें स्मार्ट डिवाइसेज, संचार प्रणाली एवं औद्योगिक स्वचालन की आधारशिला हैं। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रो. वी. के. सिंह (पूर्व कुलपति, एम.जी.एस. विश्वविद्यालय, बीकानेर) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 5G एवं उन्नत सेमीकंडक्टर तकनीकों के विकास के साथ वायरलेस संचार एवं एम्बेडेड सिस्टम्स का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है,
जिससे नवाचार एवं शोध के नए आयाम खुल रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार सिंह (चेयरमैन, आई.ई.आई. लखनऊ सेंटर) ने अपने संबोधन में तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ विद्यार्थियों एवं अभियंताओं के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। द्वितीय गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रो. सुबोध वैरिया (HOD, ECE) ने वायरलेस संचार, चिप डिजाइन एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी. सिंह, अध्यक्ष, आई.ई.आई. उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी विषय अभियंताओं एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा इससे नवीन तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया तथा अंत में इं. कल्पना मौर्य द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
WAVES 2026 seminar Lucknow VLSI and embedded systems conference wireless architecture seminar India IEI Lucknow event engineering symposium 2026 semiconductor technology India chip design VLSI news embedded systems research India 5G technology discussion engineering education India technical seminar Lucknow electronics engineering event Faculty of Engineering Lucknow innovation in electronics India


Comments