नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
माफिया अतीक के भाई की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने पर पांच नामजद, लेखपाल की शिकायत पर एफआईआर
रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ प्लॉटों पर अवैध निर्माण भी करा दिया गया है
ब्यूरो प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के देवघाट स्थित विधि विश्वविद्यालय के पास अतीक अहमद के भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने के मामले में पुलिस ने क्षेत्रीय लेखपाल हरीश कुमार वर्मा की तहरीर पर मोहम्मद मुशर्रफ, अयास अहमद, नौशाद अहमद, आजाद अहमद और सुरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक, जिला प्रशासन ने अशरफ की करीब सात बिस्वा जमीन को कुर्क किया था। अधिकारियों को पता चला कि करीब तीन करोड़ की इस भूमि को प्लॉटिंग कर बेचा गया है। मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ प्लॉटों पर अवैध निर्माण भी करा दिया गया है।
इसके बाद राजस्व टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन अपने कब्जे में ली। वर्ष 2024 में शाहा उर्फ पीपल गांव में अतीक व अशरफ की जमीन गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई थी। उसकी भी खरीद फरोख्त की बात सामने आई है। एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
land fraud Prayagraj Atiq Ahmed brother Ashraf land case Prayagraj illegal plotting news UP gangster act property seizure Atiq Ahmed property news Prayagraj land mafia case illegal plotting FIR UP Ashraf property seizure case UP police action land mafia Prayagraj crime news Hindi illegal land sale India government seized land misuse UP bulldozer action news land encroachment case UP Prayagraj airport area news gangster act UP news illegal construction demolition UP property scam UP


Comments