बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आओगे, बस्ती में दरोगा दूल्हे को धमकाकर दुल्हन के आशिक ने खुद लिए फेरे

दूल्हा सारी तैयारी करके अपनी किस्मत पर कोष रहा था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती-  बरात लेकर निकलने की तैयारी कर रहे दरोगा दूल्हे को उस समय झटका लगा जब होने दुल्हन का आशिक उसके घर पहुंचा और धमकी देते हुए कहा कि बारात लेकर आओगे तो सही सलामत नहीं जाओगे. इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. फिर लड़की वालों ने दुल्हन के आशिक के साथ उसकी शादी करवा दी. यूपी के बस्ती जिले में अजब गजब मामला सामने आया है. बारात निकलने से पहले दूल्हा बने दरोगा के घर उस की दुल्हन का आशिक जा धमका और धमकाते हुए कहा कि अगर बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आओगे।
 
फिर क्या था दूल्हा बना दरोगा धमकी से डर गया और बरात लेकर नहीं गया. इधर दुल्हन के घरवाले बारात का इंतजार कर रहे थे. जब उनको घटना की सूचना मिली तो काफी मान मनौव्वल के बाद भी दारोगा दूल्हा ने बारात लेकर आने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने मजबूर होकर दुल्हन की शादी उसके प्रेमी से करा दी. दूल्हा सारी तैयारी करके अपनी किस्मत पर कोष रहा था।

About The Author

Post Comments

Comments