नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पूजा साहू (आईएएस) ने मुख्य विकास अधिकारी अमेठी का कार्यभार ग्रहण किया
इससे पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट, चित्रकूट के पद पर कार्यरत रही हैं
अमेठी। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पूजा साहू (आईएएस) द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद में संचालित विकासपरक एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।पूजा साहू वर्ष 2022 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं तथा इससे पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट, चित्रकूट के पद पर कार्यरत रही हैं।
अपने पूर्व दायित्वों के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन एवं जनहित से जुड़े विषयों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनपद के समग्र विकास को गति मिल सके।
Government Schemes UP Amethi development news governance news India पूजा साहू IAS अमेठी Chief Development Officer Amethi CDO Amethi joining news IAS officer Pooja Sahu 2022 batch Uttar Pradesh प्रशासनिक खबर IAS transfer posting UP Amethi latest news Hindi development schemes implementation joint magistrate Chitrakoot news district administration Amethi UP bureaucracy update


Comments