नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कानपुर में नेशनल हाईवे 34 पर ओवर स्पीड वाहनों के चालान के लिए हर 28 किमी पर 3 इंटरसेप्टर
गंगा बैराज पर 70 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया
कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
आज दिनांक 21.04.2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 47 ट्रक, 9 बस, 124 चार पहिया / दो पहिया 180 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 01 ट्रक, 05 बस, 49 चार पहिया / दो पहिया 55 कुल वाहनोंका ओवरस्पीड पर चालान किया गया । गंगा बैराज पर 70 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें- रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें । ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें । यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें।
Road Safety Kanpur कानपुर ट्रैफिक चालान Kanpur NH34 overspeed challan national highway 34 traffic action Kanpur traffic police news overspeeding fine India interceptor vehicles deployment traffic rule enforcement UP NH19 traffic challan Ganga barrage traffic action overspeed vehicles challan Kanpur latest news Hindi highway accident prevention India traffic police अभियान speed limit enforcement India vehicle challan news road safety awareness UP traffic rules violation India helmet seatbelt awareness


Comments