रेलवे स्टेशन विस्तार को लेकर मस्जिद पर नोटिस, 27 अप्रैल तक खाली करने के निर्देश

स्थानीय लोगों के अनुसार मस्जिद सैकड़ों वर्ष पुरानी है और धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, ऐसे में इसे हटाना उचित नहीं होगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज: शहर के प्रयागराज रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास स्थित एक पुरानी मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मस्जिद को नोटिस जारी कर 27 अप्रैल तक खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और असंतोष का माहौल है।

जारी नोटिस में रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित मस्जिद रेलवे की भूमि पर निर्मित है और प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित मेजर मॉडिफिकेशन (विस्तारीकरण) कार्य के तहत उस स्थान को खाली कराया जाना आवश्यक है। रेलवे का कहना है कि स्टेशन के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मस्जिद को हटाना जरूरी है। नोटिस मस्जिद के मुतवल्ली (प्रबंधक) को भेजा गया है, जिसमें निर्धारित समयसीमा के भीतर स्थल खाली करने को कहा गया है, ताकि आगे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।

वहीं, मस्जिद से जुड़े लोगों ने रेलवे के इस दावे का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह मस्जिद आजादी से पहले की बनी हुई है और वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है। स्थानीय लोगों के अनुसार मस्जिद सैकड़ों वर्ष पुरानी है और धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, ऐसे में इसे हटाना उचित नहीं होगा।

मस्जिद से जुड़े लोगों ने यह भी बताया कि वे इस नोटिस के खिलाफ  का रुख करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से अपने अधिकारों की रक्षा की जाएगी। उधर, रेलवे प्रशासन नोटिस की समयसीमा पूरी होने का इंतजार कर रहा है। यदि तय तिथि तक मस्जिद खाली नहीं की जाती है, तो प्रशासन आगे की कार्रवाई कर सकता है।

About The Author

Post Comments

Comments