एस के चौबे के नेतृत्व में सामूहिक विवाह समारोह में पांच कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ

सभी राजनीतिक दल आज चौबे जी के कद के सामने बौनी नजर आने लगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

एक कहावत आप सुने होंगे कि कर बहियां बल आपनी छोड़ पराई आस इस कहावत को सत्य साबित करते हुए कभी किसी राजनीतिक दल से जुड़े रहने वाले एस के चौबे जो पटेल नगर विधान सभा दिल्ली से संबंध रखते है ने राजनीतिक दलों से अपने सब संबंध खत्म करते हुए अपने साथियों संग टीम फाटक संघर्ष समिति के नाम से संगठन बनाकर अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को आज से लगभग 10 वर्ष पहले से करने लगे और कार्य बड़े पैमाने पर करने लगे जिसका परिणाम हुआ कि सभी राजनीतिक दल आज चौबे जी के कद के सामने बौनी नजर आने लगी।
 
क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कभी भी चौबे जी से मदद मांगने में परहेज नहीं है और जनता का फोन आधी रात को चौबे जी उठाते है ऐसा जनता का कहना है। विगत वर्ष दो कन्याओं का विवाह सामूहिक समारोह के माध्यम से करवाए थे और इस वर्ष दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पांच कन्याओं की शादी फिर से करके सच्चे समाज सेवक का परिचय चौबे जी द्वारा दिया गया। चौबे जी इस पवित्र कार्य का श्रेय अपने सभी साथियों और क्षेत्र की जनता को दिए।
 
जब हमारे पत्रकार द्वारा पूछा गया कि आगामी वर्षों में भी क्या इसी तरह के आयोजन होते रहेंगे तो इसके जवाब में चौबेजी बोले कि ऐसे आयोजन हर वर्ष होंगे जिससे हमारी जनता को राहत मिलती रहे। समाज की सेवा करना तो सब चाहते है लेकिन सेवा में खरे उतरना सबके बस की बात नहीं है।एस के चौबे पेशे से तो इंजीनियर है लेकिन समाज निर्माण की भी भूमिका निभाने की काबिलियत रखते है ऐसा जनता का कहना है।
 
जहां हर उभरते हुए चेहरे के प्रतिद्वंदी अधिकतर देखे जाते है वही चौबे जी के प्रतिद्वंदी कोई नहीं है ऐसा समाज देख रहा है।पांचों कन्याओं की शादी बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुई जिसमें गिफ्ट के तौर पर बेड बिस्तर सहित, टेबल, 4 कुर्सी, सिलाई मशीन, टीवी, मिक्सर, जूसर, केटल, सूटकेश, 11 साड़ी, लड़की लड़के को घड़ी, 51 वर्तन का सेट, डिनर सेट, गैस चूल्हा, रेगुलेटर, प्रेस, टब, मिठाई, चटाई, मैटी, श्रृंगार का सामान श्रृंगार दानी के साथ, लेडीज पर्स, स्टील का ड्रम, सोने की नथिया और भी बहुत उपहार देकर कन्याओं की बिदाई भी की गई।

About The Author

Post Comments

Comments