ईंट से हत्या कर गड्ढे में छिपाया शव

करैली पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। थाना करैली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल दो ईंट भी बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, यह मामला मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 103(1)/238(a) बीएनएस से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज भारतीया उर्फ हीरो (27 वर्ष) निवासी मदारीपुर डिहवा तथा कन्हई भारतीया (28 वर्ष) निवासी अंधीपुर, थाना करैली शामिल हैं। दोनों को 20 अप्रैल 2026 को जफीर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
 
घटना की शुरुआत 15 अप्रैल 2026 को हुई, जब ऐनुद्दीनपुर निवासी अब्दुल ने थाना करैली में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। अगले दिन 16 अप्रैल को नस्सन पुत्र बहाजुद्दीन ने मॉर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अपने पुत्र दिलशाल अहमद उर्फ उमैश अहमद (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में की।
 
इसके बाद मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या ईंट से मारकर की गई और शव को गड्ढे में छिपा दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और अभियुक्तों की तलाश में टीमों का गठन किया।
 
पुलिस टीम ने तकनीकी व मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने हत्या की घटना स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो ईंट भी बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज भारतीया का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं, जो धूमनगंज थाने में पंजीकृत हैं।

About The Author

Post Comments

Comments