सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे पर भीषण आग

दो रेस्टोरेंट व अंग्रेजी मॉडल शॉप जलकर खाक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रिका चौराहे पर देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में एक ही भवन में संचालित दो रेस्टोरेंट और एक अंग्रेजी मॉडल शॉप पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
 
मिली जानकारी के अनुसार, पत्रिका चौराहे पर स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा फर्स्ट फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर रेस्टोरेंट संचालित थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर अंग्रेजी मॉडल शॉप की दुकान थी।
 
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए चार दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
 
इस भीषण आगजनी में लाखों रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि घटना के समय प्रतिष्ठान बंद होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

About The Author

Post Comments

Comments