मंगल कलश यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

डीसीपी नगर ने किया रूट निरीक्षण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। नगर जोन में आयोजित होने वाली "मंगल कलश यात्रा" को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर ने सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ यात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी नगर ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी गई। डीसीपी ने यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराया जाए, जिससे आमजन को कम से कम असुविधा हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

About The Author

Post Comments

Comments