नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
डीएम ने बाल कल्याण समिति कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
अनुपस्थित लोगों का एक दिन का मानदेय बाधित करने का निर्देश दिए गए, स्पष्टीकरण मांगा
सिद्धार्थनगर/ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल कल्याण समिति, खजुरिया रोड, सिद्धार्थनगर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर यह पता चला कि राधा श्रीवास्तव (सदस्य) विगत 05 दिवस, प्रकाशनी श्रीवास्तव (सदस्य ) बाल कल्याण समिति, 01 दिवस और सुनील कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर) बाल कल्याण समिति अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय अपर्णा श्रीवास्तव (अध्यक्ष) बाल कल्याण समिति/ विरेन्द्र मिश्र (सदस्य) बाल कल्याण समिति और इलमा सिद्विकी (पैरा लीगल वलंटियर) उपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान माह में समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों की सूचना, अभिलेख दिखाये जाने को कहा गया जिस पर अपर्णा श्रीवास्तव (अध्यक्ष) बाल कल्याण समिति सूचना उपलब्ध नहीं करा पायी तथा कार्य में लापरवाही किये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये आवश्यक कार्यवाही हेतु निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ को पत्र प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित कार्मिकों का 01 दिन का मानदेय बाधित करते हुये, स्पष्टीकरण लेना सुनिश्चित करें।
डीएम का औचक निरीक्षण बाल कल्याण समिति कार्यालय जिलाधिकारी की छापेमारी CWC Office Inspection डीएम सीतापुर न्यूज़ निरीक्षण के दौरान निर्देश Child Welfare Committee News DM Surprise Visit बाल संरक्षण विभाग सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण DM Action on CWC समाज कल्याण विभाग न्यूज़ उत्तर प्रदेश प्रशासनिक निरीक्षण डीएम सीतापुर का कड़ा रुख Child Protection Services UP औचक निरीक्षण सीतापुर डीएम की फटकार लापरवाही पर कार्रवाई सरकारी दफ्तर में हड़कंप District Magistrate News Today


Comments