नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मनरेगा कर्मियों की कलमबंद हड़ताल, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
तकनीकी सहायक और लेखा सहायकों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया
मिश्रिख़ (सीतापुर) ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक मिश्रिख के बैनर तले मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया। इस दौरान कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी मिश्रिख को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। हड़ताल के आह्वान के तहत ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और लेखा सहायकों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें कलमबंद हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित कश्यप, अश्वनी शुक्ल, सना खान, शिवसागर, रामनाथ सहित करीब आधा सैकड़ा मनरेगा कर्मी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Comments