फार्मर रजिस्ट्री में ढिलाई पर एसडीएम ने लगाई फटकार

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की सुस्त रफ्तार पर एसडीएम जीत सिंह राय का गुस्सा रविवार को खुलकर सामने आ गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

तिलहर-शाहजहांपुर। फार्मर रजिस्ट्री अभियान की सुस्त रफ्तार पर एसडीएम जीत सिंह राय का गुस्सा रविवार को खुलकर सामने आ गया। गांवों में लगे कैंपों के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने लापरवाही पर कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि अब ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
 
एसडीएम सीधे फीलनगर और बतलैया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कैंपों की हकीकत परखी। मौके पर पंजीकरण की धीमी गति देखकर वह नाराज हो गए और जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया। उन्होंने साफ कहा कि लक्ष्य के मुकाबले काम बेहद कम है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
 
उन्होंने निर्देश दिए कि हर हाल में ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। कैंपों में आने वाले किसानों को योजनाओं की पूरी जानकारी देने पर भी जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रह जाए।
 
एसडीएम जीत सिंह राय ने दो टूक कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने सभी को चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप तय समय में लक्ष्य पूरा करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व टीम में हड़कंप का माहौल बना रहा।

About The Author

Post Comments

Comments