मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कानपुर परिक्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक निरीक्षण
यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आरामदायक कोच उपलब्ध कराए जा सकें
ब्यूरो प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रजनीश अग्रवाल द्वारा आज ओल्ड वॉशिंग लाइन, न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स, सीटा, जीएमसी तथा पनकी धाम स्टेशन का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्था तथा परिचालन कार्यों की गुणवत्ता का आकलन कर उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ओल्ड वॉशिंग लाइन एवं न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स में कोचों की धुलाई, रखरखाव, यांत्रिक कार्यों की गुणवत्ता तथा कार्यस्थल की स्वच्छता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोचिंग परिसरों में निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आरामदायक कोच उपलब्ध कराए जा सकें।
सीटा एवं जीएमसी परिसरों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा मानकों, कार्य प्रणाली तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पनकी धाम स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यात्री सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन तथा यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर अकान्शु गोविल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
indian railways news Prayagraj Railway News Railway inspection Kanpur DRM inspection Prayagraj division Rajneesh Agrawal DRM Kanpur railway division inspection Old washing line railway New coaching complex inspection Panki Dham station update Railway passenger facilities India Railway safety inspection Indian Railways maintenance Train coach maintenance India Railway cleanliness drive Railway infrastructure development


Comments