विद्यालय में अतिक्रमण को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज करायी शिकायत

अवैध कब्जे को लेकर यहां छात्रों को पठन पाठन के साथ खाने पीने में भी असुविधा हो रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में अतिक्रमण तथा गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने सीएम के पोर्टल समेत अफसरों को शिकायत भेजी है। क्षेत्र के खानीपुर प्राथमिक विद्यालय में अतिक्रमण को लेकर दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि दबंगो द्वारा विद्यालय की खिड़की व दरवाजे के बगल ईट तथा लकड़ी और गोबर का ढेर लगाकर रखा गया है। अवैध कब्जे को लेकर यहां छात्रों को पठन पाठन के साथ खाने पीने में भी असुविधा हो रही है।
 
गांव के फौजी आदित्य सिंह ने अतिक्रमण को लेकर सीएम के पोर्टल समेत अफसरों को शिकायत भेजी है। इस बाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी जंगी लाल का कहना है कि प्रधानाध्यापक के माध्यम से एसडीएम को सीमांकन के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। स्कूल की दीवार में सटाकर जानवर के लिए हौद बनाया गया है। बीईओ के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने के बाबत कडी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments