नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कल्याणपुर मेट्रो ट्रैक पर चढ़ा युवक, नशे में टहलता रहा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा
कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मेट्रो लाइन पर चढ़कर ट्रैक पर टहलने लगा। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मेट्रो प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और अचानक स्टेशन क्षेत्र से मेट्रो ट्रैक पर पहुंच गया। वह कुछ देर तक ट्रैक पर इधर-उधर घूमता रहा, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि इस रूट पर हर 5 से 10 मिनट में मेट्रो गुजरती है और ट्रैक पर करंट भी रहता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मेट्रो सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने युवक को नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान युवक ने विरोध करते हुए अपना सिर दीवार में पटक लिया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रभारी निरीक्षक सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि युवक नशे में था और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति ट्रैक पर प्रवेश करना गंभीर नियम उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
घटना के बाद मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इतनी कड़ी निगरानी के बावजूद युवक ट्रैक तक कैसे पहुंच गया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
Public Safety Concern breaking news Kanpur कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस कार्रवाई कानपुर Police Action Kanpur Kanpur Metro Incident कल्याणपुर मेट्रो घटना Kalyanpur Metro Track मेट्रो ट्रैक पर युवक Metro Safety Issue मेट्रो सुरक्षा सवाल Drunk Man on Track नशे में युवक ट्रैक पर Kanpur Viral Video कानपुर वायरल वीडियो Metro Security Lapse मेट्रो सुरक्षा चूक UP Metro News उत्तर प्रदेश मेट्रो खबर Metro Rule Violation मेट्रो नियम उल्लंघन जन सुरक्षा चिंता


Comments