नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पनकी में दो कारों की टक्कर, जलेबी के ठेले में घुसी गाड़ी; दुकानदार घायल
कढ़ाई का गर्म तेल गिरने से दुकानदार को चोटें आईं
कानपुर। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एसबीआई चौराहे के पास दो कारों की भिड़ंत के बाद एक कार जलेबी के ठेले में घुस गई। हादसे में ठेला संचालक घायल हो गया, जबकि ठेला क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन आमने-सामने आने पर अनियंत्रित होकर टकरा गए। बचाव के प्रयास में एक कार सड़क किनारे लगे जलेबी के ठेले में जा घुसी, जिससे कढ़ाई का गर्म तेल गिरने से दुकानदार को चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई, जहां काफी देर तक बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है और आपसी समझौते के बाद मामला निपटा लिया गया है।
Road Safety India Kanpur road accident Police Intervention Kanpur पनकी सड़क हादसा Panki Accident Kanpur एसबीआई चौराहा हादसा Car Collision Kanpur दो कारों की टक्कर Street Vendor Injury ठेला संचालक घायल Jalebi Stall Accident जलेबी ठेला हादसा Hot Oil Burn Injury गर्म तेल से झुलसा UP Traffic Accident उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना Local News Kanpur कानपुर लोकल न्यूज पुलिस हस्तक्षेप कानपुर Minor Injury Case मामूली चोट मामला सड़क सुरक्षा भारत


Comments