पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया- उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हुआ।उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

रामगोविन्द चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े और स्पष्टवादी नेता थे, जिनके साथ काम करने का उन्हें अवसर मिला।वहीं, सनातन पाण्डेय ने कहा कि राजभर आम जनमानस की आवाज थे और उन्होंने हमेशा गरीबों व कमजोर वर्गों के लिए काम किया। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्वर्गीय राजभर कुछ समय तक पार्टी में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके थे।

गौरतलब है कि हरिनारायण राजभर ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर घोसी सीट से जीत हासिल की थी। इसके अलावा वे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में कारागार मंत्री भी रह चुके थे। बलिया जनपद के बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के टमुनिया गांव निवासी हरिनारायण राजभर के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author

Post Comments

Comments