भाजपा के 'फूट डालो-राज करो' के शासन में ब्राह्मण व वंचित समाज त्रस्त - नसीमुद्दीन सिद्दीकी
जिस दिन आपने यह कार्य शुरू कर दिया, उस दिन विपक्ष में कोई आपके सामने टिक नहीं पाएगा
कानपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कानपुर महानगर के किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित साकेत नगर के इंपीरियल पार्टी लॉन में आयोजित 'सदभावना भाईचारा होली एवं ईद मिलन समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
किदवई नगर विधानसभा प्रभारी सुधांशु मिश्रा द्वारा आयोजित और स्वागत किए गए इस विशाल जनसभा में सिद्दीकी साहब ने अपने 42 वर्षों के राजनीतिक अनुभव का निचोड़ रखते हुए कहा कि अब हमें 2027 के लक्ष्य तक रुकना नहीं है, बस निरंतर चलते रहना है। उन्होंने मिशन-2027 और 2029 का रोडमैप सामने रखते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यदि आप सभी अपने पूरे दिन के 24 घंटों में से केवल 2 घंटे 'PDA' समाज को समर्पित कर दें, तो 2027 में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। जिस दिन आपने यह कार्य शुरू कर दिया, उस दिन विपक्ष में कोई आपके सामने टिक नहीं पाएगा।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ब्राह्मण समाज को एक 'दिव्य समाज' बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि श्रीमदभागवत में जिन्हें देवता के समान पूजनीय बताया गया है, आज इस सरकार में उन ब्राह्मणों को किनारे कर उन पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार में शंकराचार्यों तक का अपमान किए जाने और उनकी चोटी पकड़कर घसीटे जाने जैसी घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया।
कानपुर देहात में एक ब्राह्मण माँ-बेटी को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जिंदा जला दिए जाने की हृदयविदारक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि "क्या इसी को रामराज्य कहते हैं?" उन्होंने याद दिलाया कि जब तक ब्राह्मण, मुसलमान और दबे-कुचले लोग एकजुट थे, तब तक 1984 से 1992 तक पूरे देश में भाजपा के पास केवल दो सांसद हुआ करते थे, लेकिन आज यह पार्टी अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलकर समाज को बांट रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सपा फज़ल महमूद, बंटी सेंगर, शैलेन्द्र यादव मिंटू, सुधांशु मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, वीर सेन यादव, रीता जितेंद्र बहादुर,मेराज अहमद, रियाज़, डॉ शाहिद सुल्तान, अब्दुल हफ़ीज़, फरमान, अरशद, प्रशांत बाजपेई, सुधीर त्रिवेदी, राजेंद्र नेता,फैज़ मेहमूद,दीपक खोटे, शादाब, मोनिश, लकी, फरहान आदि उपस्थित रहे।
Samajwadi party Bharatiya Janata Party Samajwadi Party news Opposition Attack BJP PDA Politics BJP vs SP Kanpur Political News नसीमुद्दीन सिद्दीकी Nasimuddin Siddiqui Kanpur Event News Sadbhavana Bhaichara Event Holi Eid Milan Samaroh Mission 2027 UP UP Politics 2026 Political Rally Kanpur Brahmin Politics India Minority Politics India Social Justice Politics Election Strategy India Political Speech News Indian Politics Update Akhilesh Yadav Party Political Campaign UP Secular Politics India


Comments