इजाबेला थोबर्न कॉलेज बेकलारियट पुरस्कार समारोह 2025-26 का हुआ आयोजन

जिसके अंतर्गत अपने छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इजाबेला थोबर्न कॉलेज बेकलारियट पुरस्कार समारोह -2025-26 शैक्षणिक उत्कृष्टता के समृद्ध इतिहास के साथ एशिया का प्रथम नारी अध्ययन केंद्र इसाबेला थोबर्न कॉलेज लखनऊ शहर में ज्ञान का प्रकाश स्तंभ रहा है। एक प्रमुख महिला संस्थान के रूप में, कॉलेज ने कई छात्राओं को विभिन्न पदों पर सफल और सशक्त बनाया है। बैकलॉरिएट पुरस्कार समारोह कॉलेज की एक गौरवशाली परंपरा है जिसके अंतर्गत अपने छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है।
 
महाविद्यालय में शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को इस समारोह को कॉलेज अध्यक्ष डॉ0 ई एस चार्ल्स के संरक्षण में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि रेवरेंड बिशप डॉ0 सी0 सेल्विन थे जिन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती एल सैल्विन के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।रेवरेंड बिशप सेल्विन ने अपने उदबोधन में कहा कि सीखने की प्रक्रिया जीवन भर चलती है और कॉलेज आपको शिक्षित करने के साथ साथ जीवन में सामंजस्य, जिम्मेदारी,और नैतिकता जीवन जीने की कला सिखाता है, आज का युग तकनीकी विकास का है।
 
पर चरित्र का विकास सर्व प्रमुख है,शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं का विकास कर आप सभी प्रगति करें। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ0 (मेजर) नीरजा मसीह, द्वारा आराधना के आह्वान के साथ हुई।  सेवा में धर्मग्रंथ पढ़ना, प्रार्थनाएँ और भजन शामिल थे। ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक दीप रेवरेंड बिशप सी सेल्विन्, एल सेल्विन्, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ0 मेजर नीरजा मसीह, प्रोफेसर सीमा जोशी, प्रोफेसर विनीता विजय, और डॉ0 पॉल मैथ्यू द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया।
 
प्रोफेसर सीमा जोशी, (रसायन शास्त्र विभाग,) प्रोफेसर विनीता विजय (गणित विभाग)और डॉ0 पॉल मैथ्यू, (शिक्षा शास्त्र विभाग), संकाय सदस्य जो इस शैक्षणिक सत्र से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, को कॉलेज में उनके समृद्ध योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए मेधावी छात्रों को प्रशंसा प्रमाण पत्र, पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए: इसाबेला थोबर्न छात्रवृत्ति-महक आल्टर, बी0ए0 3 मैरी ई0 शैनन छात्रवृत्ति- जेसिका पालिन् लाकरा बी0एच0एस0सी0 2 मार्जोरी डिमिट छात्रवृत्ति-अस्मा वजाहत बी0ए0 3, ओलिव रेडिक छात्रवृत्ति-माही सिंह बी0ए0 3 सारा चक्को फेलोशिप-नैना तिवारी  एम एस सी,अनुष्का सिंह बी0एड0, सारा चाको मेरिट अवार्ड  -प्रशंसा बी0ए0 3, दिव्यन्शी पांडे बी काम 3 और अंशिका वर्मा बी0एस0सी0 3, बी0ए0 में सर्वोच्च अंक-शैमिल नाज़- (बी0ए0 तृतीय वर्ष) बी0एस0सी0 पी0सी0एम0 में सर्वोच्च अंक-कनिष्का सिंह- (बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष) बी0एस0सी0 में सर्वोच्च अंक ZBC-अंबरीन खान- (बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष) बी0कॉम0 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कृतिका राणा- (बी0कॉम0 तृतीय वर्ष) बी0एच0एस0सी0 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली भूमिका वर्मा- (बी0एच0एस0सी0 तृतीय वर्ष) स्नातकोत्तर छात्राएं जावेरिया नजाम और वैशाली वर्मा, ताशु, साइमा सिद्दीकी और अनन्या श्रीवास्तव को क्रमशः एम0ए0 अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल और समाजशास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
 
मेघा कुमारी, अक्सा खान, उज़मा बानो, अफ़रीन खान और सारा फ़ातिमा को क्रमशः एम0एस0सी0 जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, पोषण, प्राणी विज्ञान और बी0लिब0एस0सी0 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्या डॉ0 मेजर नीरजा मसीह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments