संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस ।

थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौना के मजरा दुबौली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बलरामपुर उतरौला, थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौना के मजरा दुबौली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय रंभा पत्नी तुलाराम यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रंभा अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
 
यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया कि रंभा के दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा बेटा 19 वर्ष तथा छोटा बेटा 15 वर्ष का है।दोनों बेटे अपने पिता के साथ बाहर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गैंडास बुजुर्ग राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
 
फिलहाल मृतका के मायके एवं ससुराल पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments