असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया चुनाव प्रचार सभा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

असम धेमाजी: 9अप्रैल 2026 को असम विधान सभा के चुनाव के दिन निर्धारित होने के बाद असम में सत्ताधारी पार्टी भाजपा एवं विपक्ष दोनों दलों ने चुनाव प्रचार में तेज करते हुए दिखाई दे रही हैं।  आज तेजपुर जिले कि बरसोला चुनावी क्षेत्रो के घूराबंधा में भाजपा दल के उम्मीदवार रितु वरण शर्मा और बरपेटा चुनावी क्षेत्रो के एन डी ए गठबंधन समर्थित उम्मीदवार दीपक कुमार दास के लिए चुनाव प्रचार सभा में भाग लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और ए आई यू डी एफ को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस के समय में असम में घुसपैठियों का राज था दोनों दलों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कार्य करता था।
 
असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़
 
असम में भाजपा सरकार जब से सत्ता में आया है असम में विकाश और शांति सारों तरफ़ खुशहाली दिखाई दे रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में 2019 में डॉ भूपेन हजारिका को भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेई जी ने 1999 में गोपीनाथ बरदोलोई को भी भारत रत्न दिया था। असम के वैष्णव परंपरा श्रीमंत शंकर देव और माधव देव के परम्परा को आगे बढ़ाया। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दरंग जिले में चुनावी प्रचार सभा में भाग लेकर जिले के दो चुनावी क्षेत्रो के भाजपा उम्मीदवारों नीलाम देवी, सहित भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार सभा में भाग लिया। 
 
असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़
 
वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी प्रचार में भाग लेकर असम के विकास के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉ हीमंता बिस्वा शर्मा और मोदी जी के नेतृत्व में असम अब विकास के मार्ग में है असम सरकार बेरोज़गारी को 1लाख सरकारी नौकरियों देनेकी बात कर 165000 हज़ार नौकरियों दिया है। अगले बार सरकार आने से 2 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरियों देनी की असम सरकार के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए पलाशबारी , कोलियाबोर ओर गौवालपाड़ा में बड़े पैमाने में आयोजित भाजपा उम्मीदवारों की तरफ के चुनावी प्रचार सभा में भाग लेकर कमल के चिन्ह पर वोट डालने के लिए लोगों को आह्वान किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें