कानपुर के किडनी ट्रांसप्लांट कांड में अब तक 8 गिरफ्तारियां
अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
कानपुर। थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में अब तक कुल 8 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जांच के दौरान कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि अभी तक इसमें लगभग आठ अस्पतालों की संलिप्तता पाई गई है। इसी क्रम में डॉक्टर रोहित नामक व्यक्ति का पता प्राप्त हुआ है, जो इंदिरापुरम, गाजियाबाद का निवासी है।
उसके संबंध में अन्य आवश्यक जानकारियाँ एकत्र की जा रही हैं तथा शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, डॉक्टर अली के संबंध में भी सूचना प्राप्त हुई थी, डॉ अली आप्रेशन करता था। जिसके आधार पर उसके निवास स्थान पर दबिश दी गई। प्रारंभिक जानकारी में उसके परिवार द्वारा बताया गया है कि वह डॉक्टर न होकर एक टेक्नीशियन के रूप में कार्य करता है। हालांकि, यह अभी प्रारंभिक जांच का हिस्सा है।
उसकी गिरफ्तारी एवं पूछताछ के उपरांत ही तथ्यों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी। जांच के दौरान कुछ अन्य अस्पतालों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जहां इस प्रकार के ऑपरेशन किए जाने की जानकारी मिली है। अब तक लगभग 7-8 अस्पतालों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों से पूछताछ की जा रही है। ओटी टेक्नीशियनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉक्टर अली द्वारा ऑपरेशन किए जाने की बात सामने आई है, किन्तु इस संबंध में सत्यापन जारी है। पुलिस द्वारा विगत दो दिनों से निरंतर पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
UP Latest News crime news hindi up crime news kanpur breaking news kanpur crime news Swatantra Prabhat Lucknow police investigation Kanpur कानपुर पुलिस कार्रवाई कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट कांड kanpur kidney transplant case अवैध किडनी रैकेट illegal kidney racket kanpur रावतपुर थाना खबर kidney transplant scam india private hospital kidney racket किडनी खरीद फरोख्त मामला illegal organ trade india अस्पताल कांड खबर organ trafficking case kanpur hospital scam


Comments