खड्डा: हरे पेड़ों की अवैध कटान पर वन विभाग का शिकंजा, जुर्माना लगते ही मचा हड़कंप
खड्डा (कुशीनगर)। जनपद के खड्डा क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए वन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया वीरभान गांव के सरेह में जामुन के हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान पेड़ों की कटान की पुष्टि हुई, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाया।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध कटान जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद थे।वन क्षेत्राधिकारी अमृतचन्द ने स्पष्ट कहा कि हरे पेड़ों की कटान पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Comments