नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बलिया में निजी अस्पतालों के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन
अपूर्वा नर्सिंग होम के डॉक्टरों की गिरफ्तारी
बलिया में निजी अस्पतालों में लगातार हो रही मौतों के विरोध में गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपूर्वा नर्सिंग होम के डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान सतीश चंद्र और टीडी कॉलेज चौराहे पर छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। वहीं कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज के सामने जब छात्र पुतला दहन करने पहुंचे, तो पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिससे छात्रों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
यह आक्रोश हाल ही में जिले के निजी अस्पतालों में हुई संदिग्ध मौतों के बाद सामने आया है। पूर्व में पूर्वांचल हॉस्पिटल में जच्चा और जुड़वा बच्चियों की मौत तथा शवों के डस्टबिन में मिलने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। इसके अलावा जीरा बस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत का मामला भी सामने आया था, जिसमें कार्रवाई की गई थी।
इसी कड़ी में दस दिन पहले अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान 24 वर्षीय महिला अनीषा राय की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पांच डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है।
छात्र नेता रमेश गिरी ने कहा कि पिछले एक महीने में तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन अब तक दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
छात्रों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।
swatantra prabhat news health department action ऑपरेशन के दौरान मौत बलिया छात्र प्रदर्शन Ballia Private Hospital Protest अपूर्वा नर्सिंग होम विवाद Nursing Home Death Case डॉक्टर गिरफ्तारी मांग Student Protest UP जिला प्रशासन पुतला दहन Medical Negligence Issue पूर्वांचल हॉस्पिटल मामला Hospital Death Controversy अनीषा राय मौत केस कुंवर सिंह कॉलेज प्रदर्शन Police Student Clash Healthcare System Protest यूपी स्वास्थ्य व्यवस्था सवाल Justice Demand Protest Ballia Breaking News


Comments