नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार
जनपद में तैनात दो निरीक्षकों विश्वज्योति राय एवं सुनील कुमार सिंह को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक
भदोही।
जनपद में तैनात दो निरीक्षकों विश्वज्योति राय एवं सुनील कुमार सिंह को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) बनाया गया है। पदोन्नति बोर्ड के आदेश के अनुपालन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी एवं क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
पदोन्नत अधिकारियों ने विभाग के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को और मजबूत करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया गया।
uttar pradesh police Bhadohi पुलिस विभाग भदोही उत्तर प्रदेश पुलिस Law and order police department कानून व्यवस्था प्रशासनिक कार्यक्रम Public Safety पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी SP Abhinav Tyagi पुलिस पदोन्नति निरीक्षक से सीओ विश्वज्योति राय सुनील कुमार सिंह प्रभात राय पदोन्नति समारोह पुलिस सम्मान जनसुरक्षा Police Promotion Inspector to Deputy SP Vishwajyoti Rai Sunil Kumar Singh Prabhat Rai Promotion Ceremony Police Honors Administrative Event


Comments