डी. पी. एस. स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान

'स्कॉलर ट्रॉफी 2025-26' का  आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी प्रयागराज,। शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल,के प्रांगण में हर्षोल्लास और तालियों की गड़गड़ाहट से जीवंत हो उठा। अवसर था प्रतिष्ठित 'स्कॉलर ट्रॉफी 2025-26' के अलंकरण समारोह का, जहाँ विद्यार्थियों की बौद्धिक कर्मठता और शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
 
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति बैजल (विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के मेधावी पूर्व छात्र और नवनियुक्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी श्री अनिंद्य पांडेय (UPSC CSE 2026, AIR 158), विद्यालय की अध्यक्षा सुश्री सोनू सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
 
अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "यह संस्थान युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। विद्यार्थियों में सीखने के प्रति यह अटूट जिज्ञासा और उत्साह वास्तव में वंदनीय है।"
 
प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, "शैक्षणिक उत्कृष्टता के इस उत्सव के साथ नवीन सत्र 2026-27 में पदार्पण करना, हमारे विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।सांस्कृतिक छटा और गौरवमयी उपलब्धियों से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय का संपूर्ण परिसर एक सफल शैक्षणिक सत्र की स्मृतियों और भविष्य के संकल्पों से सराबोर रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार