नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बर्ड फ्लू को लेकर हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करना आवश्यक है
सिद्धार्थनगर- जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (बर्ड फ्लू) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि बर्ड फ्लू एक संक्रामक एवं गंभीर बीमारी है, जो पक्षियों के माध्यम से फैलती है और कुछ परिस्थितियों में मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकती है। इसलिए इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करना आवश्यक है।
उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म, मुर्गी बाजार एवं जलाशयों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर पक्षियों की असामान्य मृत्यु की सूचना मिलने पर तत्काल टीम भेजकर जांच कराई जाए तथा सैंपल लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जैसे आवाजाही पर नियंत्रण एवं संक्रमित पक्षियों का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण, सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क रहे, जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे जनपद को बर्ड फ्लू जैसी संभावित महामारी से सुरक्षित रखा जा सके। जनपद में पशु चिकित्साल, नौगढ़ पर बर्डफ्लू की रोकथाम हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 9415637248 है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गणेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat news siddharthnagar news District Administration Meeting CDO Balram Singh DM Shivsharanappa GN public health awareness सिद्धार्थनगर न्यूज Bird Flu Alert Siddharthnagar Avian Influenza Meeting Bird Flu Task Force UP Poultry Farm Monitoring Animal Husbandry Department UP Health Alert Siddharthnagar Naughad Control Room Bird Flu Prevention UP


Comments