अंक पत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे

आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदेवा उसका बाजार में विद्यार्थियों को अंक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंक पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर | आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदेवा उसका बाजार में विद्यार्थियों को अंक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंक पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विद्यालय के अमन, रंजना, संध्या गुप्ता, रितेश, ममता, अर्पिता, दिव्यांश, आर्यांशी एवं रजनीश ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अपर्णा, अनन्या, सरिता, खुशी, चांदनी, शशि, प्रिया, विनय एवं अतुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अभिषेक, शिवम, संध्या, अंकित, संजना, सविता, अनूप एवं दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।   
 
आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं  आगे बढ़कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।
 
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आदित्य शंकर पाण्डेय, रामकेश यादव, सरिता, अमित पाण्डेय, मनोज दूबे, प्रमोद दूबे, हरीश, रामभवन, संध्या, आंचल, जया, मोनिका, संजय, नितीश गोस्वामी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments