कलेक्ट्रेट परिसर में सौ दिनों तक धरने पर बैठने वाले अधिवक्ता की बेटी बनी एसडीएम

इस उपलब्धि पर उनके घर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में सौ से अधिक दिनों तक धरने पर बैठने वाले अधिवक्ता की होनहार बेटी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 मे 29 वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बन गई है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव निवासी अधिवक्ता रवि कुमार द्विवेदी की होनहार बेटी श्वेता द्विवेदी ने बिना कोचिंग के यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में 29 वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनी है।बता दें कि अधिवक्ता रवि द्विवेदी अपने पिता देवी प्रसाद द्विवेदी के आयुष्मान कार्ड से ईलाज करवाने नर्सिंग होम गए जहां उनसे पैसे मांगे गए।
 
अधिवक्ता ने डीएम से शिकायत किया,जिसकी जांच सीएमओ को सौंपी गई।सीएमओ ने लीपापोती कर मामला टॉय टॉय फ़िस्स कर दिया, फिर भी अधिवक्ता अधिवक्ता द्विवेदी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे, लेकिन जिला प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगी। प्रशासन द्वारा धरने को नजर अंदाज किया गया। अधिवक्ता रवि द्विवेदी सौ से अधिक दिनों तक कलेक्ट्रेट परिसर मे धरने पर बैठे रहे।
 
अधिवक्ता रवि द्विवेदी ने सड़े हुए सिस्टम को भांपते हुए स्वयं धरने को फिलहाल समाप्त कर दिया है। इन्हीं अधिवक्ता रवि द्विवेदी की होनहार पुत्री श्वेता द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 29वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बन गई है।श्वेता द्विवेदी की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें