प्रयागराज में गेहूं के खेत में भीषण आग, किसान की फसल जलकर हुई खाक।।

लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया तरहार गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां अचानक लगी आग ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की चपेट में आकर गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रयागराज|  लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया तरहार गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां अचानक लगी आग ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की चपेट में आकर गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, अमिलिया तरहार गांव निवासी किसान सुग्रीव भारती के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन तेज हवा के चलते उसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लोगों ने पानी, मिट्टी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे सफल नहीं हो सके।घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।
 
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी।इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, पूरी फसल नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। किसान और उसका परिवार इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें