अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन,

डीएसओ को सुनिये

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिले में एलपीजी की समस्या अभी खत्म नही हुई, अब पेट्रोल को लेकर लोग पैहनक हो रहे हैं। शहर के कई पेट्रोल पंप ड्राई हैं और कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी है। इन सबके बीच प्रशासन बयान जारी कर फीलगुड का अहसास करवा रहा है। बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर दो पहिया चार पहिया वाहनों की लम्बी लाइन लगी है। 
 
मालवीय रोड पर एलआईसी आफिस के निकट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं है। सच्चाई पर सस्पेंस बरकरार है और वाहन स्वामी अपनी टंकी फुल कराने मे जुटे हैं। अधिकारी कह रहे हैं पैनिक न हों, गैस डीजल पेट्रोल सब पया्रप्त मात्रा मे हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के 10 दिन बाद भी गैस नही मिली। होम डिलिवरी बिलकुल बंद है। हाकरों को गैस नही दी जा रही है। उपभोक्ताओं को स्वयं गैस सिलेंडर ढोना पड़ रहा है।
 
इतना ही नही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एलपीजी िउलिवर्ड का मैसेज आ रहा है और जबकि उन्हे गैस नही मिली है। दूसरी ओर मड़वानगर, ब्लाक रोड, आरकेबीके और पाण्डेय पेट्रोल पंपों पर तेल भराने वालों की भीड़ लगी है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग पैनिक हो रहे हैं, दूसरों को भी पैनिक कर रहे हैं। जिलाधिकारी को बयान जारी कर आम जनमानस को वस्तुस्थिति से अवगत कराना चाहिये। 
 

डीएसओ ने कहा

 
बस्ती मे गैस या पेट्रोल डीजल की कोई कमी नही है। अफवाहों पर विश्वास न करें। 01 माच्र से 24 मार्च तक 2.5 लाख गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। रोजाना 10 हजार सिलेंडर की आपूर्ति प्राप्त हो रही है। मासिक खपत के अनुसार आपूर्ति मिल रही है।
 
उन्होने कहा बिलकुल पैनिक होने की जरूरत नही है। पेट्रोलियम पदार्थों को स्टोर न करें, जितना जरूरत हो उतना ही लें। अफवाहों पर यकीन कर अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगायें। इससे गैस पेट्रोल डीजल के कमी का संदेश फैल रहा है। इसके चक्कर मे न आयें।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें