रामनवमी पर रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

विद्यार्थियों के लिए धार्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, अलंकृत हुए पुरुस्कृत

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

 एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में नवरात्रि एवं रामनवमी उत्सव बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया। उन्नीस मार्च को कलश स्थापना के साथ प्रतिदिन सुबह चंडी पाठ एवं सायं श्री रामचरित मानस पाठ (नवाह परायण) विद्वान पंडितों के द्वारा किया गया। बीस मार्च को नवरात्रि एवं नववर्ष पर परिचर्चा का आयोजन किया गया; जिसमें अनेक श्रद्धालुओं एवं विद्वत जनों ने भाग लिया। 21मार्च को स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य देवी जागरण किया गया।

IMG-20260327-WA0106

श्रावणी मेला समिति ने क्लबों में लगवाए ओपेन जिम, अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में समिति का सराहनीय पहल- अजय कुमार कटियार Read More श्रावणी मेला समिति ने क्लबों में लगवाए ओपेन जिम, अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में समिति का सराहनीय पहल- अजय कुमार कटियार

सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने देवी जागरण में भाग लेते हुए भक्तिरस का आनंद लिया। 22 मार्च को मंदिर समिति ने विद्यार्थियों के लिए धार्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अलंकृत को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। 23 मार्च को श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में मंत्र जाप किया गया। 24 मार्च को भव्य रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया । 25 मार्च को देवी स्तुति प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिसमें डीएवी की छात्रा कशिश उपाध्याय को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वैभव विश्वकर्मा ने वाद्ययंत्र बजाकर सबका मन मोह लिया।

बेसमेंट में चल रहे अस्पताल, खामोश प्रशासन Read More बेसमेंट में चल रहे अस्पताल, खामोश प्रशासन

26 मार्च को साहित्यिक अंताक्षरी प्रतियोगिता में रीतिका शुक्ला को प्रथम घोषित किया गया। 27 मार्च को प्रातः चंडी पाठ एवं श्री रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद हवन पूर्णाहुति, ध्वज पूजन तथा कन्या पूजन किया गया। नौ कन्याओं के पूजन के उपरांत लगभग सौ कन्याओं को भोजन कराया गया एवं दक्षिणा दिया गया। बारह बजे भय प्रकट कृपाला दीन दयाला भजन के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।तदुपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परियोजना प्रमुख संजय असाटी के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

जनपद में  प्रेक्षक, संयुक्त सचिव ने  किया अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ  बैठक Read More जनपद में प्रेक्षक, संयुक्त सचिव ने किया अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक निशांत कमल, राकेश राय, प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार के साथ मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डीएवी के प्राचार्य राजकुमार के साथ सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खड़िया से पधारे ए एम सिंह, संदीप कुमार, राबर्ट्सगंज के पवन कुमार, ओबरा से रिचा वाजपेई, विनिता जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, गुरूप्रीत काॅर, रेणुकूट की सीमा सिंह आदि ने भी रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें