राजनीति
चोपन में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस मामले की जांच में जुटि, चोपन थाना क्षेत्र का मामला
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
चोपन थाना क्षेत्र स्थित हाईडिल कॉलोनी में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजीत कुमार पुत्र फुलचन्द चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजीत कुमार ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उनकी माँ ने उन्हें इस हालत में देखा और तत्काल परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद पिता फुलचन्द चौधरी उन्हें आनन-फानन में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Comments