रामनवमी के पूर्व संध्या पर  भव्य शोभायात्रा निकाली

गूंजे ‘जय श्री राम’ के जयकारे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज- रामनवमी के पूर्व संध्या पर गुरुवार दोपहर नैनी क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का निकाली गई।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाथों में भगवान श्री राम के झंडे लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।शोभायात्रा की शुरुआत एडीए रामलीला पार्क से हुई, जो सरगम चौराहा,आनंद नगर, मेवालाल बगिया, हनुमान नगर, स्टेशन रोड, चकदोदी मोहल्ला, अरैल मोड़ और रामनगर चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई।
 
पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस आयोजन में मुख्य रूप से बेटू जायसवाल, हिमांशु यादव, सत्यम यादव, तनिष्क, वीरेंद्र, अंकुर, अमन और मोनू सहित कई युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें