बलिया में मां को बचाने उतरे बीटेक छात्र की मौत
रस्सी टूटने से कुएं में लगा सिर, गई जान
बलिया | बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मां को बचाने के प्रयास में एक होनहार बीटेक छात्र की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बड़सरी गांव निवासी छोटेलाल राम की पत्नी सुभावती देवी, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, बुधवार को घर से निकलकर गड़वार-रतसर मार्ग स्थित आरडी विद्यालय के पास पहुंच गईं। इसी दौरान वह अचानक पास के एक कुएं में गिर गईं।
जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। मौके पर मौजूद बच्चों ने कुएं से आवाज आने की बात बताई। परिजनों ने झांककर देखा तो सुभावती देवी कुएं में गिरी हुई थीं।मां को बचाने के लिए उनके 23 वर्षीय बेटे मुन्ना ने बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी। उसने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे मां को बांधकर ऊपर खींचवा दिया, जिससे उनकी जान बच गई।
हालांकि, जब मुन्ना को बाहर निकाला जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई और उसका सिर कुएं की दीवार से जोर से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय युवकों की मदद से मुन्ना को बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मुन्ना ने वर्ष 2024 में लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई मन्नू राम दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी विभाग में जूनियर इंजीनियर है, जबकि छोटा भाई विवेक इलाहाबाद में सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है। परिवार में चार बहनें भी हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार देर शाम मुन्ना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां बच गई, लेकिन बेटे की कुर्बानी ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात ballia news बलिया समाचार यूपी दुर्घटना समाचार UP Accident News Garwar Police Station Garwar Ballia BTech student death Ballia well accident Ballia student died saving mother Ballia tragic incident well rescue incident Ballia village news student sacrifice news district hospital Ballia गड़वार बलिया बीटेक छात्र की मौत कुएं में हादसा मां को बचाते छात्र की मौत दर्दनाक हादसा बलिया गांव में हादसा छात्र की कुर्बानी परिवार में मातम मानवता की मिसाल


Comments