.जल ही जीवन है, विश्व जल दिवस पर हुआ पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जल संरक्षण के प्रति अपनी रचनात्मकता एवं जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बरेली में विश्व जल दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान में अध्ययनरत राजश्री महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए जल की सुरक्षा विषय पर आकर्षक और संदेशप्रद पोस्टर बनाए। विश्व जल दिवस की थीम ’’वाॅटर एण्ड जेन्डरः व्हेयर वाॅटर फ्लोस, इक्युलिटी ग्रोज’’।
 
 इस वर्ष की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण के प्रति अपनी रचनात्मकता एवं जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
 
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में पानी को जीवन का आधार बताया तथा भविष्य में मानव जाति सहित समस्त पारिस्थितिक तंत्र के पृथ्वी पर अस्तित्व बचाये रखने के लिए सुरक्षित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
 
 कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ और यह सभी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक रोहन बंसल ने संस्थान में आयोजित वैश्विक महत्व के मुद्दों पर जनजागरण हेतु इस तरह के कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर राजश्री ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन के स्टाफ मेम्बर्स को बधाई दी।
 
प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान प्राप्त काजल कश्यप ने ’’सेव वाॅटर, सेव लाइफ’’पर जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त ज्योति, कशिश गंगवार, रोशनी का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें