राजनीति
कूड़ा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
सूचना पाकर मौके पर मोहाना पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया
सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के गढ़मोर एवं तिघरा गांव के मध्य कूड़ा नदी में एक अज्ञात शव मिला । सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव बहता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी । सूचना पाकर मौके पर मोहाना पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शव कई दिनों से पानी में बह रहा था। मृतक पुरुष बताया जा रहा है, हालांकि उसकी उम्र और पहचान के संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव बहकर नदी में आया है और काफी समय पुराना लग रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि शव की पहचान कराने के लिए जिले के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, आसपास के जनपदों में भी जानकारी भेजी जा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि यह मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो, तो तुरंत संबंधित थाने को सूचित करें। इससे शव की पहचान जल्द से जल्द हो सकें और आगे की विधिक कार्रवाई की जा सकें ।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर समाचार स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर Breaking News UP यूपी क्राइम न्यूज पोस्टमार्टम रिपोर्ट Swatantra Prabhat crime news Swatantra Prabhat UP news स्वतंत्र प्रभात क्राइम न्यूज़ river dead body case Swatantra Prabhat Siddharthnagar news मोहाना थाना कूड़ा नदी शव अज्ञात शव बरामद पुलिस जांच सिद्धार्थनगर dead body found India


Comments