सेवा और स्वच्छता का संगम ओबरा में प्रोटीन खिचड़ी वितरण के बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष ने खुद लगाया झाड़ू

सेवा, स्वच्छता और आस्था का त्रिवेणी संगम ओबरा में प्रोटीन खिचड़ी वितरण के साथ करणी सेना जिलाध्यक्ष ने पेश की मिसाल

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता के साथ छायाकार

कु. रीता

ओबरा/सोनभद्र-

उत्तर प्रदेश की ऊर्जा की राजधानी के रूप में विख्यात ओबरा नगरी इन दिनों एक अनूठी मानवीय सेवा और अनुशासन का केंद्र बनी हुई है। यहाँ श्री राम सेवा समिति द्वारा पिछले कई महीनों से निरंतर चलाया जा रहा प्रोटीन खिचड़ी का भंडारा अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इस सेवा अभियान की नींव 23 अगस्त 2025 (शनि अमावस्या) को समिति के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह ने रखी थी।

बलिया में किराना दुकान में भीषण आग, दम घुटने से मां-बेटे की मौत: पत्नी-बेटे को बचाने में जुटा पति छत से कूदा, पैर फ्रैक्चर Read More बलिया में किराना दुकान में भीषण आग, दम घुटने से मां-बेटे की मौत: पत्नी-बेटे को बचाने में जुटा पति छत से कूदा, पैर फ्रैक्चर

IMG-20260322-WA0046

पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में गंभीर चार घायल जिला अस्पताल रेफर दो की हालत नाजुक Read More पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में गंभीर चार घायल जिला अस्पताल रेफर दो की हालत नाजुक

आज 21 मार्च 2026 तक यह सेवा इतनी व्यापक हो चुकी है कि प्रतिदिन लगभग 1,000 लोग यहाँ श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। शाम 5 बजे से शुरू होने वाला यह भंडारा देर रात तक अनवरत चलता है, ताकि क्षेत्र का कोई भी असहाय व्यक्ति रात को भूखा न सोए। समिति के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा, संस्थापक अजीत कुमार सिंह और सदस्य रीता कुमारी स्वयं अपने हाथों से इस खिचड़ी को तैयार करते हैं। इसमें हरी सब्जियां और 35 प्रकार की दुर्लभ पौष्टिक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है।

सिद्धार्थनगर में कलश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: दो युवकों की नदी में डूबने से मौत   Read More सिद्धार्थनगर में कलश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: दो युवकों की नदी में डूबने से मौत  

संस्थापक अजीत सिंह ने एक विशेष अनुभव साझा करते हुए बताया जब से यह भंडारा प्रारंभ हुआ है, कौवा महाराज (पक्षी) सबसे पहले आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसे हम साक्षात ईश्वर का आशीर्वाद मानते हैं। खिचड़ी की गुणवत्ता और स्वाद की चर्चा पूरे क्षेत्र में है लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं और साथ भी ले जाते हैं। आज के विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे और प्रिंट मीडिया के जिला अध्यक्ष चंदन सोनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एक प्रेरक दृश्य तब देखने को मिला जब प्रसाद वितरण के उपरांत करणी सेना जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने स्वयं झाड़ू उठाई और मंदिर परिसर व आसपास की सफाई की। उन्होंने संदेश दिया कि भूखों को भोजन कराना जितना पुण्य का काम है, अपने परिवेश को स्वच्छ रखना भी उतनी ही बड़ी भक्ति है। समिति के सदस्य नियमित रूप से वितरण के बाद पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाते हैं।

इस महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक राहुल प्रताप सिंह के साथ एक पूरी टीम जुटी है, जिसमें प्रमुख रूप से प्रमुख टीम पूनम सिंह (योग गुरु), सरिता सिंह, करण जगले, शिव कुमार पहाड़ी बाबा, पुष्पा दुबे, अविनाश श्रीवास्तव, कुमार सौरभ सिंह, राजीव तिवारी, राम आश्रम बिंद, अनिल गुप्ता, उमाशंकर केसरी, आदित्य वर्मा, आलोक पांडे और राजू सेठ।

विशेष सहयोग दो गुप्त दानदाताओं का भी इस पुनीत कार्य में विशेष आर्थिक और नैतिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। अजीत सिंह ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य केवल पेट भरना नहीं, बल्कि समाज के आचरण और सोच में परिवर्तन लाना है। हम बदलेंगे तो जग बदलेगा के संकल्प के साथ समिति ओबरा को एक आदर्श और स्वच्छ नगरी बनाने की दिशा में कार्यरत है। ओबरा की जनता और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस निरंतर जारी भंडारे और स्वच्छता अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें