अनपरा में आईडीए की सकारात्मक पहल, पुलिसकर्मियों को दिया मुख कैंसर से बचने का मंत्र

पुलिस कर्मियों को मुख स्वास्थ्य और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा/ सोनभद्र-'

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सोनभद्र की अनपरा इकाई द्वारा पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष पहल की गई।अनपरा थाना परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG-20260321-WA0077

ओबरा की बेटी ने रचा इतिहास, सुश्री श्रुति ओला बनीं आईएएस अफसर Read More ओबरा की बेटी ने रचा इतिहास, सुश्री श्रुति ओला बनीं आईएएस अफसर

शिविर में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध दंत विशेषज्ञों में डॉ. संगीता भारती, डॉ. भव्य श्रीवास्तव और डॉ. जोशुआ लियो की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से पुलिस कर्मियों के दांतों और मसूड़ों की सूक्ष्म जांच की। इस दौरान जवानों को पायरिया, कैविटी (दांतों की सड़न) और मसूड़ों की सूजन जैसी आम समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

पीडब्ल्यूडी सुल्तानपुर में वित्तीय अनियमितता उजागर Read More पीडब्ल्यूडी सुल्तानपुर में वित्तीय अनियमितता उजागर

शिविर को संबोधित करते हुए दंत विशेषज्ञों ने कहा कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अत्यंत कठिन और अनियमित समय वाली होती है। इस व्यस्त दिनचर्या में अक्सर वे अपने स्वास्थ्य,विशेषकर मुख स्वास्थ्य (ओरल हेल्थ) की अनदेखी कर देते हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी कि दिन में दो बार सही तकनीक से ब्रशिंग, संतुलित आहार और समय-समय पर दंत परीक्षण से भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।शिविर का मुख्य आकर्षण तंबाकू और धूम्रपान के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान रहा। डॉक्टरों ने पुलिस कर्मियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले ओरल कैंसर' (मुख कैंसर) के प्रारंभिक लक्षणों और उसके घातक परिणामों के बारे में चेतावनी दी। उपस्थित कर्मियों को नशा त्यागने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।

चोपन में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकता पर दिया जोर Read More चोपन में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकता पर दिया जोर

कार्यक्रम के समापन पर अनपरा पुलिस प्रशासन की तरफ से थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय व उनकी टीम ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से न केवल जवानों का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि उन्हें अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी मिलती है। अंत में सभी चिकित्सकों को उनके नि:स्वार्थ सेवा भाव के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार