नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
प्रदेश सरकार के 9 वर्षो में विकास, सुशासन, एवं जनकल्याण की सर्वोच्च
प्राथमिकता : सांसद जगदम्बिका पाल
सिद्धार्थनगर: प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवनिर्माण निर्माण के 09 वर्ष विषयक गोष्ठी विकास खण्ड इटवा, में मुख्य अतिथि म सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में सरकार ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया है,
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार ने 09 वर्ष पूर्ण किया है जिसके लिए सभी को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है किसी भी प्रकार के दंगे नही हो रहे है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है।
पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवनिर्माण निर्माण के 09 वर्ष विषयक गोष्ठी में सभी को बधाई देते हुए कहा कि गत 09 वर्षो में प्रदेश में बहुत विकास हुआ है। जिस उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता था अब वही उत्तर प्रदेश आज विकास के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश बना है। रोजगार की अपार सम्भावनायें है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की 07 महिला लाभार्थियों, समाज कल्याण विभाग के शादी अनुदान 02 लाभार्थी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के 05 लाभार्थी, आवास योजना के 03 लाभार्थी को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह गर्भवती महिलाओ की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इटवा, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी,डी0सी0मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, खण्ड विकास अधिकारी इटवा अनिशि मणि त्रिपाठी, भनवापुर विनोदमणि त्रिपाठी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, लाभार्थी, आदि उपस्थित रहे ।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news योगी आदित्यनाथ सरकार Yogi Adityanath Government jagdambika pal सिद्धार्थनगर समाचार Public Welfare Schemes UP development news यूपी विकास समाचार Itwa news इटवा खबर जगदंबिका पाल BJP program UP भाजपा कार्यक्रम यूपी 9 years UP government यूपी सरकार 9 साल development and governance UP विकास और सुशासन यूपी जनकल्याण योजनाएं


Comments