नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बिना पंजीकरण चल रहा था इलाज, एसडीएम की छापेमारी में एक अस्पताल सील
जबकि दूसरे के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए
कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्वल तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज सीएचसी सरसौल अविनाश यादव एवं थाना महाराजपुर पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर एक अस्पताल को सील कर दिया, जबकि दूसरे के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने नरवल मोड़ के पास स्थित श्रेयांश अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां बिना पंजीकरण के मरीजों को भर्ती कर इलाज किए जाने का मामला सामने आया। मौके पर न तो कोई पंजीकरण अभिलेख मिले और न ही डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध था। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया तथा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज को संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके बाद टीम ने महाराजपुर-हाथीपुर हाईवे पर ओवरब्रिज के निकट संचालित आरएस अस्पताल की जांच की। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर, ड्रिप एवं 7-8 स्ट्रेचर बेड सहित अस्पताल संचालित होने के पर्याप्त साक्ष्य मिले, हालांकि मौके पर कोई मरीज, डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित नहीं था। केवल एक केयरटेकर मिला, जो कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने, अस्पताल का बोर्ड हटवाने तथा यदि अस्पताल का संचालन नहीं किया जा रहा है तो सभी चिकित्सा संबंधी उपकरण तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों एवं अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
kanpur news hospital inspection Medical Negligence Case Kanpur administration news illegal hospital raid अवैध अस्पताल कार्रवाई SDM Narwal raid hospital sealed Kanpur बिना पंजीकरण अस्पताल fake hospital Kanpur health department action unauthorized clinic Narwal Kanpur news SDM Vivek Kumar Mishra CHC Sarsaul inspection illegal medical practice healthcare violation private hospital raid


Comments