नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
प्रेम संबंध के विवाद में युवती की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मृतका की हत्या की गई और उसकी लाश गोंदाही नहर में फेंक दी गई थी
प्रतापगढ़। बीते 15 मार्च को वादिनी ग्राम मदनगढ़ बेलहा, थाना लालगंज की लगभग 25 वर्षीय पुत्री, जो लगभग 6 माह की गर्भवती थी, ईलाज के लिए घर से लालगंज हेतु निकली और उसके बाद लापता हो गई। इसी संबंध में मृतका की गुमशुदगी थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी।जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी अनुज सिंह एवं उसके सहयोगियों द्वारा अपहण कर मृतका की हत्या की गई और उसकी लाश गोंदाही नहर में फेंक दी गई थी।
17 मार्च को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत शारदा सहायक नहर-2 के पास नहर किनारे मृतका का शव पाया गया। इस संबंध में थाना लालगंज में नामजद अनुज सिंह व अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज आलोक कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना लालगंज से संबंधित अभियुक्त अनुज सिंह पुत्र दलबहादुर सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी सांगीपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत रायपुर तियाई के पास ग्राम कैथौला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
crime news uttar pradesh Pratapgarh Murder Case हत्या का खुलासा महिला हत्या मामला love affair murder UP Lalganj police action pregnant woman murder case accused Anuj Singh arrested police investigation Pratapgarh missing girl murder mystery solved Sangramgarh canal dead body case UP police गिरफ्तारी प्रेम संबंध विवाद हत्या लालगंज थाना मामला नहर में शव बरामद आरोपी गिरफ्तार खबर पुलिस जांच प्रतापगढ़ अपराध समाचार यूपी

Comments