रुचि सैनी बनी मांडलिक मंत्री,अमित बने मीरगंज के अध्यक्ष

समस्त पदाधिकारियो द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली ।गांधी उद्यान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला कार्यकारणी द्वारा खुली बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा बरेली मंडल में मांडलिक मंत्री की जिम्मेदारी रुचि सैनी  को दी गई ।रुचि सैनी  पूर्व में उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुकी है।उन्हें शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुरस्कारों से पुरस्कृत भी किया जा चुका है।उनसे आशा है वो शिक्षक हित में संगठन के लिए एक बार पुनः अच्छा कार्य करेगी। समस्त पदाधिकारियो द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया ।
 
खुली बैठक में मीरगंज ब्लॉक के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार  ने सर्वसहमति से मीरगंज की ब्लॉक इकाई का गठन किया।जिसमें  ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार ,ब्लॉक मंत्री आनंद प्रकाश शर्मा,कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इफ्तिखार अहमद,संयुक्त मंत्री सुमित गंगवार, उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह,महिला उपाध्यक्ष सरला एवं महिला संगठन मंत्री रूपवती गंगवार रही।जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार द्वारा बताया गया कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को जिले से प्रदेश स्तर तक उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में जिला मंत्री गिरजेश कुर्मी,जिला संगठन मंत्री अतुल सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार,संगठन मंत्री मोनिका गुप्ता, अरविंद चौधरी, नफीस मोहम्मद खां,अजय कुमार,विश्वजीत सिंह,अंकित गुप्ता,भारत वीर ,नितिन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments