सरवाकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काट कर किया उद्घाटन 

यह टीकाकरण शासन की तरफ से बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यों लड़िया पर आज सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण करने का कार्य प्रारंभ हो गया इसका उद्घाटन भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार गंगवार ने फीता काटकर किया ज्ञात रहे इस टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा देहात में उपलब्ध कराया गया है ।

इसके लिए क्यों लड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है इसके लगवाने के लिए किशोरी की 14 वर्ष आयु पूरी होनी चाहिए और 15 वर्ष से अधिक नहीं इसके लिए ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने उद्घाटन करने के बाद स्वतंत्र प्रभात से बात करते हुए कहा सर्वाइकल कैंसर एक भयंकर बीमारी है इसका टीका निजीकरण में बहुत महंगा होने के कारण।

 गरीब देहात के लोग नहीं लगता पा रहे थे जिसके लिए भाजपा की देश व प्रदेश की सरकार ने गरीबों के हित में इसे उपलब्ध कराया है यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है उन्होंने जनता से अपील की वह इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं इसी क्रम में यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मुगीश ने बताया 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 के बीच जन्म लेने वाली सभी किशोरियों की आयु 14 वर्ष पूर्ण हो गई है।

 और 15 से कम होने पर ही एच पी वी वैक्सीन का टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यों लड़िया में निशुल्क ओपीडी समय में कक्ष संख्या 11 में लगाया जा रहा है टीकाकरण करवाने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है यदि लाभार्थी का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है तो उसके पिता का मोबाइल नंबर होना आवश्यक है यह टीकाकरण शासन की तरफ से बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है ।

इसका लाभ उठाकर अधिक से अधिक लोग इस भयंकर बीमारी से बचने के लिए अस्पताल जाकर टीका लगवाएं यहां पर उपस्थित भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद मुगीश के साथ वरिष्ठ ए एन एम पिंकी शर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजूद था कुछ किशोरियों को ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में ही टीकाकरण किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार