बालूमाथ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक में साड़ी फंसने से गिरी महिला, टैंपो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

अपने पति के साथ बाइक से बालूमाथ से घर लौट रही थीं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लातेहार, झारखंड:- लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रांची-चतरा राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-22) पर टमटमटोला के समीप हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के लावालौंग ग्राम निवासी परबी देवी (35), पति लटन भुईयां, अपने पति के साथ बाइक से बालूमाथ से घर लौट रही थीं।
 
इसी दौरान टमटमटोला के पास अचानक उनकी साड़ी बाइक के पहिये में फंस गई। इससे संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर गिर पड़ीं।दुर्भाग्यवश, उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक टैंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
 
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। साथ ही सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें