फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अमरदीप यादव के नेतृत्व में किया गया,

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी प्रयागराज।
 
 रविवार को फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल में आठवें वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबोध गौड़, प्रोफेसर प्रतिमा गौड़ तथा रंजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर ग्रुप के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।
 
विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ तथा नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों के परिश्रम की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
 
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अमरदीप यादव के नेतृत्व में किया गया, जबकि प्रस्तुतीकरण एवं कार्यक्रमों का परिचय श्रीमती सोनिया शर्मा ने अत्यंत कुशलतापूर्वक प्रस्तुत किया।कार्यक्रमों की तैयारी में विद्यालय की शिक्षिकाओं और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिनमें शिल्पा कुशवाहा, इशिका गौर, वैष्णवी वैश्य, प्रीति तिवारी, तनीषा अग्रहरी, आरती यादव, नितेश यादव, अनुराग मिश्रा एवं शिवानी जायसवाल शामिल रहे।
 
समारोह के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा चौबे ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें